फिंगेश्वर:- कोपरा की महिला समूह बना रही है सेनेटरी पैड (लाडो)
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर ग्राम कोपरा की महिलाओं ने एक समूह बनाया जिसका नाम है उगता सूरज महिला ग्राम संगठन कोपरा। इस समूह की महिलाये पहले घर का ही काम काज किया करती थी और कृषि कार्य मे मदद किया करती थी। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की बिहान योजना से जुड़कर जनपद पंचायत फिंगेश्वर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती स्वेक्छा सिंह के मार्गदर्शन में इन महिलाओं को स्वरोजगार तो मिला ही साथ ही साथ अलग पहचान भी मिली।
जनपद पंचायत फिंगेश्वर (बिहान) योजना में कर्यरत यंग प्रोफेशनल श्री पिलेश्वर राजपूत ने बताया कि ये महिलाएं सेनेटरी पैड (लाडो) की फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्रामो में होम डिलीवरी भी कर रही है।होम डिलीवरी के लिए बी.एल.एफ. अध्यक्ष भारती साहू 7000844415 या आई.सी संध्या ठाकुर 6268969991 या नजदीकी बिहान कार्यकर्ता से सम्पर्क किया जा सकता है। निश्चित ही यह कार्य महिलाओं को अंचल में सम्मान तो दिला ही रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर भी बना रहा है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की पूरी टीम को महिला समूह धन्यवाद देती है कि उन्हें स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया।
Comments