उद्यानिकी- बैंगन में अधिक फल- फूल कैसे प्राप्त करें?
बैंगन (सोलेनम मैलोंजेना) सोलेनैसी जाति की फसल है, जो कि मूल रूप में भारत की फसल मानी जाती है और यह फसल एशियाई देशों में सब्जी के तौर पर उगाई जाती है। इसके बिना यह फसल मिस्र, फरांस, इटली और अमेरिका में भी उगाई जाती है। बैंगन की फसल बाकी फसलों से ज्यादा सख्त होती है। इसके सख्त होने के कारण इसे शुष्क और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता हैं यह विटामिन और खनिजों का अच्छा स्त्रोत है। चीन के बाद भारत दूसरा सबसे अधिक बैंगन उगाने वाला देश है। भारत में बैंगन उगाने वाले मुख्य राज्य पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, कर्नाटक, बिहार, महांराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश हैं।
बैंगन में फूल वाली अवस्था बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं|
कब आते है बैगन में फूल?
रोपाई के 41 -45 दिनों बाद बैंगन की फसल में फूल वाली अवस्था प्रारम्भ होती हैं|
■ खेत में उचित नमी बनाये रखे |
गार्ड फसल अवश्य लगाए।
■बैंगन की रोपाई के समय गार्ड फसल के रूप में खेत के चारों और ज्वार या मक्का की 3-4 कतार लगाए |
बैंगन की फसल में फूलों की संख्या को बढ़ाने के लिए :-
■ 5-10 % फूल दिखाए देने पर होमोब्रासिनोलॉइड 0.04% डब्लू/डब्लू 100-120 मिली प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में मिला करे स्प्रे करें|
■ समुद्री शैवाल का सत् 200 मिली प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में मिला करे स्प्रे करें|
■ सूक्ष्म पोषक तत्व 200 ग्राम प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में मिला करे स्प्रे करें|
Comments