Skip to main content

गृह वाटिका के चिंटियों को बिना मारे पौधौं से दूर भगाने के कुछ अहिंसक उपाय

 
गृह वाटिका के चिंटियों को बिना मारे पौधौं से दूर भगाने के कुछ अहिंसक उपाय

चींटियां मूलत: दो रंगों की होती है लाल और काली।काली चींटी को शुभ माना जाता है, लेकिन लाल को नहीं।लाल चिंटियों के बारे में कहा जाता है कि घर में उसकी संख्‍या बढ़ने से कर्ज भी बढ़ता जाता है और यह किसी संकट की सूचना भी होती है। ऐसे में लोग चींटियों के मारने की दवा बोरेक्स, डीडीटी,लाते हैं और सारी लाल चींटियों को मार देते हैं। हजारों चींटियों की हत्या करने से आपको उनका दोष भी लगता है। इसका मतलब यह कि एक समस्या से छुटकारा मिला तो दूसरे में फंसे।लाल चींटियों के चक्कर में काली भी मारी जाती है।तो चींटियों को भगाने के अहिंसक तरीके जानें।


करे सिरका का प्रयोग



पानी और विनिगर(सिरका) को बराबर मात्रा में मिलाकर जहां चीटियां हों,वहां पौधौं के आसपास इसका स्प्रे कर दें। इसे हर रोज दिन दो बार दोहराएं। चीटियों को विनिगर की गंध पसंद नहीं है।
रे दालचीनी पाउडर या तेल का छिड़काव

 दालचीनी तेल या पावडर का छिड़काव जहां पर चीटियां हों उसी जगह पर करें, दालचीनी की गंध से वो अपने चलने की दिशा भी भूल जाती हैं।
  
करे पीपरमेंट ऑयल का प्रयोग      


          
पेपरमिंट तेल की 10 बूंदों को 1 कप पानी में मिलाएं। अब जहां पर चींटियां हों उस जगह पर इस मिश्रण को स्प्रे करें।एक दिन में दो बार इस उपाय को करें।
 इस उपाय को तब कर करें जब तक चींटियां पूरी तरह से चली नहीं जाती हैं। 

पुदीने का पौधा लगये।
       
           
किचन गार्डन में पुदीने के पौधों को लगायें। 
 
करे लाल मिर्च और हल्दी पाउडर का प्रयोग

लाल मिर्च और हल्दी पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर चींटियों की कतारों और जहां से घर,गार्डन में चींटियां प्रवेश करती हैं उस जगह पर डाले।                      
करे तेज पत्ता का प्रयोग


तेजपत्ते की गंध से ही चींटियां घर के बाहर भाग जाती है। तेजपत्ते को जलाकर पूरे घर,बाग में इसका धुआं घूमाएं।  तेजपत्ते को बिना जलाएं भी चींटियों के आने जाने वाले जगह पर रख सकते हैं।  
 
काफी पाउडर का करे प्रयोग

                        
 जहां चींटियां हो वहां कॉफी पाउडर को छिड़क  दें , वहां से भाग जाएंगी।

करे काली मिर्च का प्रयोग


चींटियों के आतंक को खत्म करने के लिए काली मिर्च को 1 कप पानी में काली मिर्च का चूर्ण मिला दें। इस चूर्ण को चींटियों वाली जगह पर छिड़क दें। कुछ ही समय में चींटियां  गायब हो जाएंगी।
     
लहसुन के पेस्ट का करे प्रयोग   

  

लहसुन का पेस्ट कर पानी में मिलाकर स्प्रे करें।

नींबू का करे प्रयोग


ताजे नींबू के कुछ छिलके निकालकर उसके टूकड़े टूकड़े करके उन्हें लाल चींटियों वाले स्थान पर रख दें। कुछ ही समय में चींटियां वहां से भाग जाएगी।                     
 टेलकम पाउडर का करें प्रयोग

चींटियों वाली जगह पर टेल्कम पावडर छिड़क दें,भाग जायेंगी।
    
नमक का करे प्रयोग


गमलों के बाहर ,गार्डन के चारों ओर, घर दरवाज़े  के आसपास नमक की रेखा बनायें । चींटियां इस बाधा को पार नहीं पा सकेंगी। सभी गमलों के बाहर की ओर हर दो दिन बाद लक्ष्मण रेखा घुमा दिया करें।
  
करे शक्कर मिले आटे का प्रयोग।
        

गार्डन और घर के बाहर की ओर कोने में चींटियों के लिये शक्कर मिला आटा डालने से वे आपके द्वारा विभिन्न औषधियों का स्प्रे करने पर भागकर बाहर आ जाती है। कहते हैं चींटियों को आटा डालने से कई संकट से बचा सकता है। ये केवल किंवदंती बताई है किसी अंधविश्वास को बढ़ाने नहीं है।  

संकलनकर्ता
डॉ.सुप्रिया बापट

Comments

G.Mishra said…
Thanks