Skip to main content

PM Kisan Yojana: कृषि विभाग में जोडे जा रहे है किसानों के नाम और त्रुटि सुधार भी किया जा रहा है।

 PM Kisan Yojana: कृषि विभाग में जोडे जा रहे है किसानों के नाम और त्रुटि सुधार भी किया जा रहा है।

 केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 से 2 हजार रु की किस्त भेजना शुरू किया था। तब से अब तक लाभार्थियों को 6 किस्त जारी की जा चुकी है।



क्या है इस योजना के लाभ

■ प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
 
■ सरकार ये मदद 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त के जरिए जारी करती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए किसानों के खाते में सीधे रकम ट्रांसफर की जाती है।

■ इस स्कीम के लिए नए वित्त वर्ष में किसानों के नाम जोड़े जा रहे हैं। अब तक करोड़ों किसानों को इस स्कीम का फायदा पहुंच चुका है। अक्सर लोगों के मन में इस स्कीम में मिलने वाली किस्तों को लेकर कई तरफ के संशय हैं। लोग अक्सर इस बात को लेकर अमंजस की स्थिति में होते हैं कि अबतक योजना के तहत कितनी किस्त जारी की जा चुकी हैं। उन्हें अबतक इस योजना से कितना फायदा पहुंचा है।

तो हम आपको जानकारी  दें दे  कि केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 से 2 हजार रु की किस्त भेजना शुरू किया था। तब से अबतक लाभार्थियों को 6 किस्त जारी की जा चुकी है।

कब-कब जारी हुई ये किस्तें। 

■ पहली किस्त फरवरी 2019
■ दूसरी किस्त 2 अप्रैल 2019
■ तीसरी किस्त अगस्त 2019
■ चौथी किस्त जनवरी 2020 
■ पांचवीं किस्त 1 अप्रैल 2020
■ छठी किस्त 1 अगस्त 2020

को जारी कर दी गई थी जिसका पैसा आना शुरू हो चुका है। अब अगली यानी सातवीं किस्त नवंबर तक जारी की जा सकती है।

अगर किश्त नही पहुंच रही तब क्या करे

किसान भाइयों से अपील है कि अगर किश्त आपकी नही पहुंची है तो आपके आवेदन में कही ना कहि त्रुटि है जिसके सुधार हेतु आप तत्काल कृषि विभाग के कार्यालय या फिर नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर त्रुटि सुधार करवा लेंवे,एवम किसी कारणवश जिन किसान भाइयों का नाम नही जुड़ा है वे अपना नाम दर्ज करवा भी सकते है। 

इस तरह चेक करें लिस्ट

अपन नाम सूची में देखने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.Gov.In पर जाना होगा। 
■ यहां होम पेज पर आपको ‘फार्मर कार्नर’ दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें। 
■इसके बाद में यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें।
■ इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें। इसके बाद पूरी लिस्ट खुल जाएगी। यहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

■आधार कार्ड की छायाप्रति
■बैंक पास बुक की छायाप्रति
■ऋण पुस्तिका की छायाप्रति


जानकारी अच्छी लगी तो अन्य किसान भाइयों तक भी पहुंचाए, शेयर करे।

 प्रचारकर्ता

हम कृषकों तक तकनीक पहुंचाते हैं


Comments