जबूटीकाबा: एक रहस्यमई पेड़ जिसके तनो पर फल उगते हैं, जिसे देख दंग रह जाएंगे आप।
जबुटिकाबा, जबूतिकाबा या जबोटिकाबा, यह प्लिनिमा फूलगोभी परिवार का एक फल हैं जिसका अर्थ है कि फूल और फल सीधे तने से और पेड़ की बड़ी शाखाओं से उगते हैं। इसे ब्राजील के कॉनकॉर्ड अंगूर के पेड़ के रूप में जाना जाता है यह अर्जेंटीना, चिली और पेरू में भी पाया जाता है इसका वृक्ष एक धीमी गति से बढ़ने वाला सदाबहार फल है, जो पूरे वर्ष होता है लेकिन दक्षिण अमेरिका के इस पेड़ का आकार बेहद विचित्र होता है तथा इस विचित्र पेड़ के तने में ही इसका फल लग जाता हैं जो दूर से देखने में किसी बड़े दानव जैसे नजर आता है यह पेड़ गुंबद के आकार के होते हैं और लगभग 11 से 12 मीटर (35 से 40 फीट) तक बढ़ते हैं। इस पेड़ की उम्र 25-27 हजार वर्ष की होती हैं।
आज तक जबुटिकाबा का यह पेड़ रहस्यमयी इस कारण है क्योंकि इसका फल पेड़ की शाखाओं में नहीं बल्कि उनके तने पर उगता है।
यह पेड़ अपने शुद्ध-काले, सफेद-गूदे वाले फलों के लिए जाना जाता है जो सीधे ट्रंक पर उगते हैं, इस फल को कच्चा खाया जा सकता है या जेली, जैम, जूस या वाइन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फल का सेवन सुबह के 7 से ले कर शाम के 6 बजे तक ही कर सकते हैं।
आमतौर पर फल पेड़ों की टहनियों पर लगते हैं, लेकिन दक्षिणी अमेरिका में एक ऐसा पेड़ है जिसके फल शाखाओं पर नहीं बल्कि पेड़ के तनों पर उगते हैं। विचित्र और रहस्यमय दिखने वाले इस पेड़ को 'जबूटीकाबा' नाम से जाना जाता है।
इसके फल को ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू और बोलीविया जैसे देशों में बड़े ही चाव से लोग खाते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल वाइन बनाने में भी किया जाता है।
यह फल स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया माना जाता है। इसमें हाई क्वांटिटी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें एंटी एजिंग के गुण भी पाए जाते हैं। यह डायरिया के इलाज में काम आता है।
ब्राजील में, Jaboticaba फल एंटीऑक्सिडेंट के सबसे अमीर मूल स्रोतों में से एक है, तथा विशेष रूप से एंथोसायनिन जो की अधिकांश फलों की त्वचा में स्थित हैं, और यह उपचारात्मक और निवारक स्वास्थ्य लाभों की लंबी सूची से जुड़ा होता है तथा ये विटामिन सी व विटामिन बी अच्छा स्रोत है। फल की बैंगनी त्वचा में टैनिन, पानी में घुलनशील पॉलीफेनोल की एक महत्वपूर्ण मात्रा होती है।
यदि आप उष्णकटिबंधीय या उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में रहते हैं, तो आप इस पेड़ को अपने बगीचे में भी उगा सकते हैं; यह अम्लीय मिट्टी और बहुत सारे पानी को तरजीह देता है।
जबुटिकाबा के 10 अनोखे फायदे:
1- अगर आप को कैंसर है तो जबुटिकाबा का सेवन करना अच्छा माना जाता है लेकिन इसका सेवन लगातार नहीं करना चाहिए, 1 से 2 दिन बाद ही इसका सेवन करें। इस फल को सूख जाने के बाद इसका पाउडर भी बना कर खा सकते हैं।
2- जबुटिकाबा का सेवन करने से हृदय रोग से भी छुटकारा मिलता है।
3- जबुटिकाबा खाने से हमारे शरीर में स्थित विषखा पदार्थ से मुक्त करता हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है।
4- अस्थमा के रोगियों के लिए जबुटिकाबा का सेवन करना फायदेमंद होता है।
5- जबुटिकाबा का पाउडर बना कर चेहरे पर लगाने से झुरियां नहीं पड़ती हैं तथा चेहरे पर दाग धब्बों के निशान को भी दूर करता है।
6- यदि आपके शरीर में खून की कमी है या फिर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास जबुटिकाबा के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है साथ ही हीमोग्लबिन को भी बढ़ाता है।
7- अगर आप जबुतिकाबा का रोजाना सेवन करते हैं तो ये हमारे शरीर को कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से दूर रखने में मदद करता हैं।
8- जबूतिकाबा हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जबूटिकाबा खाने से तथा इस के रस को बालों में लगाने से बाल काले, धने व मजबूत होते हैं।
9- अगर गले में खराश हो तो आप जबुतिकाबा का प्रयोग कर सकते हैं इस से जल्दी ही गले को आराम मिलता है।
10- अगर आप को डायरिया हुए हैं तो ऐसे में जबुटिकाबा का प्राकृतिक उपचार माना जाता है।
जबुटिकाबा से होने वाले नुकसान :-
1- जैबोटिकबा की त्वचा आपको अकड़ने का कारण बन सकती है।
2- ज्यादा मात्रा में जबुटिकाबा का प्रयोग करने से पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
3- जबुटिकाबा का अधिक सेवन करने से गर्भवती महिला व बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
Comments