सावधान:-गेहूं की फसल में लगा फफूंद जनक रोग
गेहूं की बालियां ऊपर से नीचे सूखने लगे तो समझो फफूंद रोग डॉ गजेंद्र चंद्राकर
गेहूं की फसल में फफूंद जनक रोग के लक्षण पाए गए हैं। पौधों पर फफूंद के कारण गेहूं की बालियां सूखने का खतरा पैदा हाे गया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर बलौदाबाजार जिले में कृषि वैज्ञानिकों ने इस रोग के लक्षण में देखे हैं। वैज्ञानिकों ने गेहूं की फसल पर फ्यूजेरियम हेड ब्लाइट नामक फफूंद जनक रोग के होने की पुष्टि कर दी है।
किसानों ने कई गॉवो में पहली बार रोग के लक्षण देखने की बात कही है। इसकी वजह खेतों में ज्यादा नमी हो सकती है।
गेहूं की फसल में पहली वार लगा फफूंद रोग।
विशेषज्ञ ने कहा-सूखने लगती है गेहूं की फसल
कृषिविशेषज्ञ ने गेहूं की फसल में फ्यूजेरियम हेड ब्लाइट फफूंद जनक रोग के लक्षण देखे। इसमें फंगस तो स्पष्ट नहीं दिखती पर रोग के कारण गेहूं फसल की बालियां उपर से नीचे की ओर सूखने लगती हैं। इस वजह से दानों की ग्रोथ नहीं हो पाती और उत्पादन गिर जाता है।
खेतों में लंबे समय तक नमी रहने से लगी फंगस
इसरोग का प्रकोप मौसम के प्रतिकूल होने के कारण हुआ। वर्षा के साथ कोहरा छाने एवं बादल युक्त मौसम तथा धूप निकलने से रोग का फैलाव हुआ। फसल घनी होने एवं लगातार नमी बने रहने से रोग का प्रकोप बढ़ा है। लंबे समय से खेताें में नमी रही धूप की कमी भी इसका एक कारण है।
लक्षण दिखें तो दवा छिड़कें
फ्यूजेरियमहेड ब्लाइट की रोकथाम के लिए वैज्ञानिकों की सलाह पर किसान टेबुकोनाजोल 1 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर गेहूं की फसल में छिड़काव कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंद्राकर के अनुसार, हस्त चलित स्प्रे पंप से 200 से 250 लीटर घोल प्रति एकड़ छिड़कना आवश्यक है। ऐसे करने पर यह रोग धीरे- धीरे खत्म हो जाएगा।
Comments