जैविक खेती - मात्र 100/-की बोतल पर किसान के बड़े काम की चीज है "पूसा सम्पूर्ण"
आज हम जानेंगे पूसा के एक महत्वपूर्ण कृषि उपयोगी उत्पाद पूसा संपूर्ण(Pusa Sampoorn) बायो फर्टिलाइजर के बारे में यह उत्पाद तीन बैक्ट्रिया का संतुलित मिश्रण है जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटाश के बैक्टीरिया होते हैं। यह तीनों बैक्ट्रिया फसल को नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटाश उपलब्ध कराती है। यह जो तीनों बैक्ट्रिया हैं यह किस तरीके से काम करते हैं फसल में इनके बारे में आज विस्तृत से जानेंगे साथ ही साथ यह उत्पाद का किस तरीके से प्रयोग करें और इस से हमें क्या क्या फायदा हो सकता है तथा क्या सावधानी रखें इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।
पूसा संपूर्ण एक तरल बायोफर्टिलाइजर है जिसमें नाइट्रोजन,फास्फोरस तथा पोटाश के बैक्टीरिया को कंसोटिया के फॉर्म में रखा गया है। यह उत्पाद जैविक खेती करने वाले किसान के लिए कोई वरदान से कम नहीं है क्योंकि इसमें न्यूट्रिशन के मुख्य तत्व NPK तीनों चीज उपलब्ध हो जाते हैं।
इस तरीके से काम करता है पूसा संपूर्ण
पूसा संपूर्णा के तीन बैक्ट्रिया जिसमें से नाइट्रोजन के लिए है एजोटोबेक्टर फास्फोरस के लिए फास्फोरस घोलक बैक्ट्रिया तथा पोटाश के लिए पोटाश घोलक बैक्टीरिया है। इन बैक्टीरिया में एजोटोबेक्टर वातावरण में उपलब्ध नाइट्रोजन को खींच कर पौधे की उपयोग करने वाली फॉर्म में बदलता है तथा पौधे को उपलब्ध कराता है। उसी प्रकार फास्फोरस घोलक बैक्ट्रिया मिट्टी में जो फास्फोरस फिक्स हुए रहते हैं उसको घोलने का काम करता है। क्योंकि इस बैक्टीरिया में एक ऐसा अम्ल पदार्थ बनाता है जो अघुलनशील फास्फोरस को घुलनशील अवस्था में बदल देता है। उसी प्रकार पोटाश घोलक बैक्ट्रिया जमीन में फिक्स हुए पोटाश को घोलकर पौधे की उपयोग करने लायक अवस्था में बना देता है,जिससे पौधे को पोटाश उपलब्ध हो जाता है।
इसका इस्तेमाल करने से आप पर हेक्टेयर 15 से 20 किलोग्राम नाइट्रोजन तथा 20 से 25 किलोग्राम फास्फोरस तथा 10 से 15 किलोग्राम पोटाश की बचत कर सकते हैं ।
पूसा संपूर्ण के उपयोग का तरीका
इसका उपयोग हम 3 तरीके से कर सकते हैं
- बीज उपचार
- जड़ उपचार
- मिट्टी उपचार
बीज उपचार:-
एक बोतल पूसा संपूर्णा को 1 लीटर पानी में घोल बनाकर 1 एकड़ की बीज को उपचारित कर सकते हैं। इस बायो फर्टिलाइजर को घोल बनाकर बीज के ऊपर छिड़के तथा दोनों हाथों से अच्छे से मिलाएं जिससे कि सारे बैक्ट्रिया बीज में चिपक जाए उसके बाद 30 से लेकर 60 मिनट तक छाया में सुखाएं उसके बाद बुवाई कर दें।
जड़ उपचार:-
उन फसल जिनको रोपाई की जाती है उसके रोप को एक बोतल पूसा सम्पूर्ण (100 m.l.) 5 से 10 लीटर पानी में घोल बनाकर जड़ को 15 से 20 मिनट तक डुबो के रखें उसके उपरांत रोपाई कर देवें।
मिट्टी उपचार:-
मृदा उपचार के लिए 100ml पूसा संपूर्णा को 10 लीटर पानी में मिला ले तथा 1 टन गोबर की खाद छिड़क कर, मिलाकर शाम के समय खेत में छिड़काव कर दें तथा कल्टीवेटर चला दे।इससे जमीन में यह बायो फर्टिलाइजर अच्छे तरीके से मिल जाएगा उसके बाद जो भी फसल हम लेंगे उसमें यह अपना काम करना चालू कर देगा।
इन फसलों में करें उपयोग पूसा सम्पूर्ण
इसका उपयोग अनाज बाजरा दाल सब्जियां तथा रेशेदार फसलों के लिए उपयुक्त है। यह उत्पाद 6.5से 8.5 पीएच तक के मिट्टी के उपयोग में उपयुक्त है।
यहाँ से प्राप्त करें पूसा संपूर्णा तथा कीमत
यह बायोफर्टिलाइजर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली से प्राप्त कर सकते हैं जिसकी कीमत 100ml बोतल की ₹100 है।
सावधानियां
पूसा संपूर्णा के रखरखाव में कुछ सावधानी की जरूरत होती जैसे कि
- पूसा संपूर्णा को सूर्य के प्रकाश से बचा कर रखना है।
- बोतल को एक बार खोलने के पश्चात संपूर्ण फर्टिलाइजर का उपयोग कर ले
- अनन्या रसायनों की साथ उपयोग ना करें।
Comments