#धान का #लीफ #ब्लास्ट रोग:- धान की फसल में लगने वाले फफूंदी जनक रोगों के लिए सही समय जब मौसम में अत्यधिक नमी हो, रात को ठंड और दिन में गर्मी हो, ओस गिर रही हो, खेत में पानी भरा रहा हो और लगातार बारिश हो रही हो तो फुफंदी जनक रोगों का प्रकोप अधिक रहता है। यह रोग पौधे की में नर्सरी से शुरू होकर दाना बाहर आने तक कभी भी आ सकता है। यह हवा, पानी, और मिट्टी सभी से फैलता है। यह रोग बहुत तेजी से फैलता है। यह फसल को हर स्टेज में खत्म करने की क्षमता रखता है। इसमें पत्तियों में नाव के आकार के धब्बे हो जाते हैं। जो बीच में सफेद होते हैं। और किनारों से हल्के बुरे दिखाई देते हैं।
ब्लास्ट रोग की रोकथाम
#आइसोप्रोथियोलेन (#Isoprothiolane) 40%EC की 400m मात्रा प्रति एकड़, #टेबुकोनाज़ोल (#Tebuconazole) 25.9%Ec की 250ml मात्रा प्रति एकड़, कसुगामाइसिन (#Kasugamycin) 3%sl ki 400ml मात्रा प्रति एकड़ में प्रयोग करें।
इसमें कोई भी दवा का प्रयोग करने पर सिलिकॉन बेस्ड स्प्रेड (स्टिकर) अवश्य मिलाना चाहिए।

Comments