गुण्डरदेही ग्राम में हुआ रबी फसलों का निरीक्षण
ग्राम गुण्डरदेही विकासखण्ड- फिंगेश्वर में रबी फसल गेंहूँ व सरसों का निरीक्षण श्री आर बी आसना (अपर संचालक) ने किया।
गौरतलब है कि पहली बार गुण्डरदेही जलाशय के पानी का उपयोग कर कृषि विभाग के हरित क्रांति विस्तार योजना के माध्यम से गुण्डरदेही में 50.00हेक्टेयर में गेंहू फसल पर प्रदर्शन एवं रफ्तार योजना अंतर्गत सरसो प्रदर्शन आयोजित किया गया जो कि अपनी सफलता की ओर अग्रसर है। लहलहाती हुई फसल को देखकर निरीक्षण कर्ता श्री आर बी आसना अपर संचालक ने अपनी प्रसन्नता जताई एवम कृषि विभाग जिला गरियाबंद की टीम का उत्साह वर्धन किया।
निरीक्षण के समय श्री एफ आर कश्यप उप संचालक कृषि गरियाबंद,श्री आर डी कुशवाहा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी देवभोग,श्री खिलेश्वर साहू कृषि विकास अधिकारी, श्री सेवक राम साहू कृषि विकास अधिकारी, श्री सुनील सिंघोर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्री तरुण साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।
Comments