Skip to main content

उद्यानिकी-छत्तीसगढ़ के अरविंद जायसवाल ने 3.5 एकड़ में टमाटर खेती से 22 लाख रुपए का मुनाफा कमाया

 
छत्तीसगढ़ के अरविंद जायसवाल ने 3.5 एकड़ में टमाटर खेती से 22 लाख रुपए का मुनाफा कमाया


अधिकांशतः कृषि कार्य का जिम्मा हमारे देश और प्रदेश के ग्रामो में निवास करने वाले किसान भाइयों के पास है।

लेकिन बीते कुछ दशक से कई युवा अपनी पढ़ाई कर खेती और किसानी की तरफ अपना रुझान दिखा रहे है।

आज की कड़ी में हम ऐसे ही एक युवा किसान के बारे में बात करेंगे जिनका नाम है  "अरविंद जायसवाल"

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला के देहानडीह गांव में रहने वाले अरविंद जायसवाल ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है पढ़ाई के बाद इनका रुझान खेती की ओर था शहर में पढ़ाई करने के बाद अरविंद ने अपने गांव जाकर खेती करना शुरू किया नवीन कृषि उद्यमी एवं युवा किसान है जो वर्तमान देश प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच अपना कृषि उद्यमी एवं कृषि की की ओर अपना ध्यान आकर्षित करके खेती को ही व्यवसाय बनाकर व्यवसाय करने का सोचा ।


अरविंद ने सर्वप्रथम 3.5 एकड़ बंजर जमीन जो कुम्हार दनिया गांव में है उसको खेती योग्य भूमि में बदल कर उसमें ट्यूबेल एवम फेंसिंग कराया फिर उस खुद से टमाटर के पौधे का नर्सरी 12 जून से तैयारी शुरू किया एवं फील्ड तैयार होने के बाद नर्सरी से प्राप्त पौधों को फंगीसाइड उपचार करने के बाद प्लांटेशन 14 जुलाई किया ।



अरविंद ने दो किस्म का पौधा तैयार किया जो नामधारी 962 और सिंजेन्टा 3250 नामक वैरायटी का उपयोग किया पौधरोपण के बाद सुचारू रूप से देखभाल एवं समय समय पर खाद एवं प्लांट न्यूट्रिएंट्स फफूंद नाशक कीटनाशक आदि का उचित छिड़काव ड्रिप सिंचाई की सहायता से देते रहते थे पहला तुड़ाई 17 सितम्बर को हुआ ,व्यापारी खुद अरविंद के फार्म आकर टमाटर की खरीदी करते है अरविंद ने मात्र 6 से 8 महीने के अंतराल में टमाटर की खेती से 21 से 22 लाख रुपए मुनाफा कमाया है ।


जिला एवं ब्लॉक के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं उद्यान अधिकारियों का तकनीकी सहयोग इस दौरान मिलता रहा है टमाटर की खेती के अलावा अभी वर्तमान में 4.5 एकड़ भूमि पर खरबूजा की खेती एवम नर्सरी तैयार किया जा रहा अरविंद कहते है कि निरंतर लगन मेहनत एवं सुचारू प्रबंधन ने ही उसे प्रेरित किया ।

लेखक & छात्र
   वेदप्रकाश जायसवाल
     कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन
     इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर

तकनीक प्रचारक

हम  कृषकों तक तकनीक पहुँचाते है।

Comments

Yashraj sahu said…
👌👌👌👌👍👍👍🥳🥳🥳🥳
Unknown said…
Keep growing 😎
बेहतरीन.. जहाँ एक ओर कृषि स्नातकों का एक बड़ा छात्र वर्ग सरकारी नौकरियों की प्रतीक्षा कर संघर्षशील है वहीं शैक्षणिक-व्यापारिक दृष्टिकोण का छात्रों में उतपन्न होना गर्व की बात है 👌
Unknown said…
👍🙏🥳🥳🥳🤝
Harshraaj Harsh said…
क्या इनका सम्पर्क नम्बर मिल सकता है
Unknown said…
मुझे भी ऐसी ही खेटीबकर्ण है सर जी
Unknown said…
Wonderful 👌👌
Unknown said…
Congratulations sir ji
7828005566 वेदप्रकाश
9630558220अरविंद(युवा किसान सब्जी खेती)
Unknown said…
*OFFER OFFER OFFER*

2 meter long (6.5 ft)

*10.00 rs per piece*

Minimum order quantity
14000 bamboo.

Direct from Depo to your plot.

Including Transportation cost.

संपर्क करे |
9981634900
7000322145