कृषि विभाग फिंगेश्वर द्वारा जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू की उपस्थिति में देवरी के किसानों को वितरण किया उन्नत किस्म (RVG-202) का चना बीज
कृषि विभाग द्वारा जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू की उपस्थिति में देवरी के किसानों को वितरण किया उन्नत किस्म (RVG-202) का चना बीज
आज दिनांक 22-11-2021को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड फिंगेश्वर के द्वारा ग्राम देवरी विकासखंड - फिंगेश्वर के किसानों को टरफा योजनांतर्गत चना बीज का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि छ.ग. शासन कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसल चक्र अपनाने एवं ग्रीष्म कालीन धान के बदले दलहन -तिलहन एवं मक्का फसल हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिससे अंचल में रबी फसल में दलहन तिलहन व मक्का फसल के रकबे का विस्तार होगा। जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
श्री शहजाद हुसैन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकरी ने बताया कि एग्रीकल्चर कॉलेज सीहोर ने चने की दो नई वैरायटी आरवीजी 202 (90-120 दिन) और 203 (90-125 दिन) इजात की है। यह रिसर्च कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद यासिन ने किया है। यह दोनों ही किस्म नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बो सकते हैं। आर वी जी 202 एक अच्छी उपज देने वाली किस्म है जिसका वितरण आज किसानों की ग्राम देवरी में किया जा रहा है। यह निश्चित ही कृषको के लिए उपयोगी साबित होगा।
उक्त कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में किसानों को रबी में ज्यादा से ज्यादा फसल चक्र परिर्वतन करने हेतु कृषकों से अपील किया। फसल चक से होने वाले फायदे एवं मिट्टी की उर्वरा क्षमता को बढाने हेतु दलहनी फसल की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी के.पी.साहू ने किसानों को रबी फसल में बीज उपचार समवित उर्वरक एवं जल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री जगदीश साहू, जनपद सदस्य विद्या तुलस साहू देवरी सरपंच श्री भागवत साहू एवं अंचल के कृषक एवं ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी सैयद शहजाद हुसैन जाफरी उपस्थित थे।
Comments