Skip to main content

सफलता की कहानी गुंडरदेही के किसानों की जुबानी



सफलता की कहानी गुंडरदेही के किसानों की जुबानी

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम गुंडरदेही के किसानों ने रबी वर्ष 2019-20 में कुछ हटकर गेंहूँ की  सामूहिक खेती करने का निर्णय लिया। परन्तु ग्राम में सिंचाई सुविधा ना होंने के कारण गेंहूँ की खेती पर किसानों का रुझान कम था। ग्राम के कृषको ने ग्राम चौपाल का आयोजन किया एवम उस चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारियो को भी बुलाया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के बीच अपनी सामूहिक गेंहू की खेती करने के विचार के बारे में बताया।
कृषि विकास अधिकारी श्री खिलेश्वर साहू ने सिंचाई की व्यवस्था हेतु गुण्डरदेही जलाशय के जल का उपयोग कर हरित क्रांति विस्तार योजना अंतर्गत गेंहू प्रदर्शन का आयोजन करने हेतू कृषको को सलाह दिया। ततपश्चात जल संसाधन विभाग फिंगेश्वर  के अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर कृषको को गुण्डरदेही जलाशय का पानी उपलब्ध कराया गया एवम हरित क्रांति विस्तार योजना अंतर्गत 50 कृषको को 50.00 हेक्टेयर में गेंहू प्रदर्शन हेतु बीज एवं सहायक आदान सामग्री जैसे  जैविक कीटनाशक एवम सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान किया गया।

कृषि विभाग के उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप के निर्देशन में एवं श्री बी.आर साहू वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रदर्शन आयोजित हुआ एवं कृषको ने प्रति हेक्टेयर 18.00  से 20.00 क्विंटल की उपज प्राप्त की। जिसे अभी वर्तमान में 20.00 से 22.00रुपये/ क्विंटल तक स्थानीय बाजारों में विक्रय किया जा रहा है। कृषक अपनी आमदनी बढ़ने से जहां प्रसन्न है वही हर वर्ष रबी के मौसम में दलहन तिलहन की खेती करने का आश्वसन दे रहे है। क्योंकि फसल चक्र अपनाने से जहां मिट्टी की उर्वरा शक्ति तो बढ़ती ही है साथ ही साथ पानी की बचत भी होती है और कृषको की आमदनी भी बढ़ती है।

ग्राम गुण्डरदेही में आयोजित गेंहू प्रदर्शन को श्री आर बी आसना (अपर संचालक) के द्वारा भी किया गया निरीक्षण के समय श्री एफ आर कश्यप उप संचालक कृषि गरियाबंद,श्री आर डी कुशवाहा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी देवभोग,श्री खिलेश्वर साहू कृषि विकास अधिकारी, श्री सेवक राम साहू कृषि विकास अधिकारी, श्री सुनील सिंघोर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्री तरुण साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।

Comments