समसामयिक सलाह:- मई माह में करे ये कृषि कार्य ■ अनाजों को धूप में अच्छी तरह से सुखाकर भंडारण करें। ■ खेत की गहरी जुताई करें एवं पॉलीथीन से ढंक दें जिससे मृदा जनित खरपतवार, बीमारी एवं कीड़ों के अण्डे नष्ट होजाएं। ■खेत की ग्रीष्मकालीन जुताई हेतु मिट्टी पलट हल का प्रयोग गहरी जुताई हेतु करें। ■गर्मी की फसल एवं साग सब्जी की फसलों की सतत् निगरानी रखें एवं आवश्यकतानुसार उपयुक्त सिंचाई करें। ■आम, नीबू वर्गीय एवं अन्य फसलों में सिंचाई प्रबंधन करें। नये फल उद्यान हेतु तैयारी करें, फलदार वृक्षों हेतु निर्धारित दूरी पर गड्डे खोदकर छोड़ देवें। ■ किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि खरीफ में जिन फसलों की बुवाई करनी हो उनकी उन्नतशील जातियों के बीज की व्यवस्था जरूर कर लेंवे। ■टमाटर, बैगन, मिर्च, भिंडी एवं अन्य सब्जी वाली फसल में निंदाई गुड़ाई करें एवं आवश्यकतानुसार सिंचाई कर नत्रजन उर्वरक की मात्रा देवें। वातावरण में तापमान को देखते हुए सिंचाई की दर बढ़ा देवें। ■खरीफ फसल की बोनी के पूर्व खेतों में लगने वाले कृषि यंत्र एवं उपकरणों की व्यवस्था कर आवश्यक मरम्मत कर लेवें। ■फलदार वृक्ष लगाने हेतु गड्ढा खोद...
हम कृषको तक तकनीक पहुंचाते हैं।