कृषि स्थाई समिति फिंगेश्वर की बैठक में 3 जलाशयों का पट्टा आबंटन हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। आज दिनांक 17.07.2025 को कार्या. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड- फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में कृषि स्थाई समिति की बैठक सभापति श्री मंजू कमलेश साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त बैठक में कृषि के संवर्ग विभाग (मत्स्य विभाग, उधानिकी विभाग, पशु पालन विभाग) के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता की एवं अपने विभाग द्वारा आयोजित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी एवं मत्स्य विभाग द्वारा 3 जलाशय जोगीडीपा जलाशय, बोरिद जलाशय एवं सरकड़ा जलाशयों को 10 वर्षीय पट्टा आबंटन का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें सरकड़ा जलाशय रकबा 10.50 हे. को प्राथमिकता एवं पात्रता अनुसार जय मां सम्लाई मछुआ सहकारी समिति सरकड़ा एवं बोरिद जलाशय रकबा 17.81 हे. को प्राथमिकता एवं पात्रता अनुसार जय डोगेश्वर मत्स्य पालन सहकारी समिति बोरिद का प्रस्ताव पारित किया गया। एवं जोगीडीपा जलाशय रकबा 51.70 हैं को प्राथमिकता एवं प्राथमिकता के आधार पर जल क्षत्री मछुआ सहकारी समिति परसदा कला का प्रस्ताव पारित किया गया। उपरोक्त बैठक में...
हम कृषको तक तकनीक पहुंचाते हैं।