Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2022

KSB:-एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने बैक्टीरिया से बनाई ऑर्गेनिक खाद जो मिट्‌टी के पोटाश को घोलकर पौधों को पोषण देती है, दानों में लाती है चमक

  एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने बैक्टीरिया से बनाई ऑर्गेनिक खाद जो  मिट्‌टी के पोटाश को घोलकर पौधों को पोषण देती है, दानों में लाती है चमक सम्पूर्ण विश्व का रुझान अब जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है कारण यह है कि रसायनिक खेती के दुष्प्रभावों को अब किसान समझने लगे है कि रसायनिक खेती से भूमि की उर्वरा क्षमता तो कम होती ही है अपितु भूमि धीरे-धीरे बंजर होती चली जा रही है। समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कई जैविक उत्पादों की खोज की जा रही है जिससे भविष्य में किसानों को काफी लाभ होगा। आज की कड़ी में हम एक ऐसे ही जैविक उत्पाद के बारे में बात करेंगे जिसका नाम है "KSB" जिसका निर्माण किया है जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के जैव उर्वरक विभाग ने बैक्टीरिया आधारित ऐसा जैविक खाद बनाया है, जो मिट्‌टी के पोटाश को घुलनशील (सॉल्यूबल) बना देता है।  इसके इस्तेमाल से 17% तक उत्पादन बढ़ जाता है। दानों की चमक भी बढ़ जाती है। KSB किसानों को कैसे फायदा पहुंचाएगी? इसके बारे में विस्तार से बताया डॉ. राकेश कुमार साहू, (मृदा विज्ञान, रसायानशास्त